Asian Boxing Championship: मैरी कॉम ने फिर लहराया परचम, छठी बार जीता गोल्ड
Asian Boxing Championship - वर्ल्ड चैंपियन एम सी मैरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। मैरी कॉम ने उत्तर कोरिया के किम हयांग मी को हराकर गोल्ड जीता है। इससे पहले मेरी कॉम ने जापान की सुबासा कोमुरा को 5-0 से हराया था। वह छह में से पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। मैरी कॉम ने मंगलवार को वियतनाम के चि मिन्ह सिटी में जापान की सुबासा कोमुरा को 5- 0 से हराया था।
वर्तमान राज्यसभा सांसद बॉक्सर एमसी मैरी कॉम 48 किलो लाइट फ्लाइवेट वर्ग के सेमीफाइनल में कोमुरा को मात दी है। पूरे टूर्नामेंट में मैरी कॉम जापानी बॉक्सर कोमुरा पर भारी दिखीं। मैरी कॉम ने टूर्नामेंट में अपना छठा पदक पक्का कर लिया है। इससे पहले उन्होंने क्वॉर्टरफाइनल में चीनी ताइपे की मेंग चिए पिन को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। इस 34 वर्षीय ने इस प्रतियोगिता के पिछले चरणों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है।
मैरी कॉम ने 2003, 2005, 2010 और 2012 में गोल्ड मेडल जीते हैं। 2008 में उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। बता दें कि 35 साल की मैरी कॉम 5 साल 51 किलो में भाग लेने के बाद 48 किलोवर्ग में लौटी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
