Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WWE के रिंग में उतरी द ग्रेट खली की रेसलर, पहले ही वार में चित

नई दिल्ली। डब्ल्यूडब्ल्यूई में भाग लेने वाली कविता देवी देश की पहली महिला रेसरल बन गयी हैं। गुरुवार को कविता देवी का मुकाबला न्यूजीलैंड की डकोटा काई से हुआ। कविता देवी ने 32 विमेन के इस एलिमेशन टूर्नामेंट में भाग लिया।

हरियाणा की रहने वाली कविता देवी जैसे ही रिंग में उतरी तब एक पल के लिए सभी की निगाहें उन पर टिक गईं। मे यंग क्लासिक टूर्नामेंट में कविता का मैच डकोटा काई से हुआ लेकिन उन्हें अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। कविता और काई का मैच ज्यादा वक्त तक नहीं चला। शुरू से ही न्यूजीलैंड की काई ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए कविता को पटखनी दे दी।

हालांकि कविता ने मैच में वापसी करने की कोशिश की लेकिन, काई ने उन्हें एक बेस रनिंग किक लगाया और टॉप रोप से सोल स्टोम्प ऑफ लगाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

कविता की यह पहली हार जरूर है लेकन जर्नी अभी शुरू हुई है। अभी कविता को इस टूर्नामेंट में कई दिग्गजों का सामना करना होगा। इस यंग क्लासिक टूर्नामेंट में भारत के अलावा अमेरिका, जापान, जर्मनी, मैक्सिको और चीन के रेसलर भाग ले रहे हैं।

हरियाणा के जींद की रहने वाली कविता देवी ने भारत के रेसलर और डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन द ग्रेट खली से ट्रेनिंग ली है। कविता ने इससे पहले दुबई में आयोजित प्रतियोगिता के ट्राईआउट्स में भाग लिया था। यंग क्लासिक टूर्नामेंट में अपनी पहली हार के बाद कविता निराश नहीं है। टूर्नामेंट में अभी उनका सफर जारी रहेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+