Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

50 से अधिक मेडल जीतने के बाद भी कार साफ करने को मजबूर

नई दिल्ली। कभी खेल के मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले और 50 से अधिक मेडल जीतने वाले भरत कुमार आज कार साफ करने को मजबूर हैं।



भरत कुमार पैरा स्विमर हैं और उन्होंने देश का नाम रौशन करने के कई कारनामें किये हैं। लेकिन इतनी उपलब्धियों के बाद भी मुफलिसी का आलम यह है कि भरत कुमार आज कार साफ कर रहे हैं।


भरत कुमार की माली हालत इतनी खराब हो गयी है कि वह अपने मेडल तक बेचने की कगार पर पहुंच गये हैं। भरत कुमार के पास एक छोटा सा घर है और उनके बुजुर्ग माता-पिता लेबर के तौर पर कमाई करके जीवन यापन कर रहे है।

एक चैनल से बातचीत के दौरान भरत ने कहा कि उन्होंने अपनी दशा को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था और पीएम स्वयं उनसे मिलना चाहते हैं। भरत ने सोशल मीडिया पर लोगों से गुहार लगायी है और लोगों से उन्हें मदद करने को आगे आने की भी अपील की है।



भरत कुमार का जन्म 1989 में हुआ था और उन्होंने 2004 में तैराकी करनी शुरु की थी। उनका कहना है कि बेहतर प्रशिक्षण के लिए उन्हें हर महीने 20 से 25 हजार रुपए की जरूरत होती है। लेकिन उन्हें स्पॉसर करने वाला कोई नहीं है लिहाजा उन्हें तैराकी छोड़नी पड़ी।

भरत के परिवार ने सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर लगाये और कई जगह मदद की गुहार की लेकिन उन्हें किसी से भी कोई मदद नहीं मिली। लिहाजा मजबूर होकर उन्हें कार सफाई जैसा काम करना पड़ा अपने दैनिक जीवन यापन के लिए।

भरत कुमार शारीरिक रूप से विकलांग होने के बावजूद दो अंतर्राष्ट्रीय टाइटल भी जीते हैं। यही नहीं उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 40 मेडल जीते हैं। भरत कुमार ने इंग्लैंड, आयरलैंड, हॉलैंड, मलेशिया और चीन जैसे देशों में प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए दौरा किया।

भरत एशियन गेम्स और ओलंपिक में हिस्सा लेना चाहते हैं और इसके लिए वह पूरी कोशिश कर रहे हैं।भरत आज भी आशावादी हैं और उन्हें लगता है कि वह जरूर एक बार फिर से देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+