Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एंडी मरे के हाथों फ़ेडरर परास्त

ब्रिटेन के एंडी मरे ने मैड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर को तीन सेटों में हराया.

उन्होंने फ़ेडरर को 3-6, 6-3 और 7-5 से हराते हुए प्रतियोगिता के फ़ाइनल में जगह बनाई. अगस्त में साल की आख़िरी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता यूएस ओपन के फ़ाइनल में भी एंडी मरे और फ़ेडरर आमने-सामने थे.

उस समय एंडी मरे हार गए थे और फ़ेडरर ने ख़िताबी जीत हासिल की थी. लेकिन इस मैच में मरे ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दबाव फ़ेडरर पर ही रहा.

फ़ेडरर ने मैच की शुरुआत शानदार की. उन्होंने पहले सेट के चौथे गेम में मरे की सर्विस ब्रेक की और पहला सेट 6-3 से जीत भी लिया.

शानदार सर्विस

लेकिन दूसरे सेट में एंडी मरे ने शानदार सर्विस का सिलसिला जारी रखा और फ़ेडरर पर काफ़ी दबाव बनाया. दूसरे सेट के चौथे गेम में मरे ने फ़ेडरर की सर्विस तोड़ी और एक समय 4-1 की बढ़त हासिल कर ली.

मैच के दौरान फ़ेडरर दबाव में नज़र आए

आख़िरकार इस सेट में मरे ने 6-3 से जीत हासिल कर ली. तीसरे और निर्णायक सेट में मुक़ाबला ज़ोरदार चल रहा था और कोई भी खिलाड़ी हार मानने को तैयार नहीं था.

मरे ने एक सर्विस ब्रेक की और फिर अपनी सर्विस पर जीत क़ायम करते हुए 7-5 से सेट जीता और मैच भी. इस साल एंडी मरे तीन एटीपी टाइटिल जीत चुके हैं.

अभी तक फ़ेडरर के ख़िलाफ़ उन्होंने पाँच मैच खेले हैं और तीन में उन्हें जीत मिली है. यानी फ़ेडरर के ख़िलाफ़ अब उनका पलड़ा भारी है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+