Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेनमार्क ने किया यूरो कप का पहला उलटफेर

लवीव। तीन बार के चैंपियन जर्मनी ने यूरो कप के ग्रुप बी में पुर्तगाल को 1-0 से शिकस्त दी, वहीं डेनमार्क ने प्रबल दावेदार हालैंड को इसी अंतर से हराकर फुटबाल टूर्नामेंट का पहला उलटफेर किया। यूरो 2008 के क्वार्टरफाइनल और 2006 विश्व कप के तीसरे स्थान के प्ले आफ मैच दोनों में जीत दर्ज करने के बाद यह जर्मनी की बड़े टूर्नामेंट में पुर्तगाल पर लगातार तीसरी जीत थी।

दोनों टीमों के बीच गु्रप आफ डैथ के मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा लेकिन जर्मनी के मारियो गोमेज ने दूसरे हाफ में 72वें मिनट में गोल दागा जो अंत तक निर्णायक रहा। जर्मनी के कोच जोकिम लोयू ने कहा, यह सचमुच करीबी मैच था, लेकिन इससे हमने अच्छी शुरूआत की। पुर्तगाल के कप्तान और रियाल मैड्रिड स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो से आक्रामक खेल की उम्मीद थी, लेकिन वह ढीले ही दिखे।

पुर्तगाल के कोच पाओलो बेंटो ने कहा, "मैं परिणाम से काफी दुखी हूं, मुझे लगता है कि हमने गेम पर नियंत्रण बनाया और डिफेंस भी अच्छा किया। लेकिन हम दुर्भाग्यशाली रहे और वे गोमेज के गोल से भाग्यशाली रहे।"

डेनमार्क के फारवर्ड माइकल क्रोन डेहली ने करीब 35 हजार दर्शकों की मौजूदगी में हेडर से 24वें मिनट में गोल दागा। ग्रुप बी के अगले राउंड में जर्मनी की भिड़ंत खारकिव में हालैंड से होगी जबकि पुर्तगाल की टीम लवीव में डेनमार्क से खेलेगी। डेनमार्क ने इस जीत से 2010 विश्व कप के पहले ग्रुप मैच में हालैंड के हाथों मिली हार का बदला चुकता किया। 1988 में एकमात्र यूरोपियन खिताब जीतने वाली हालैंड 2010 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। हालैंड के रोबिन वान पर्सी का मैच में प्रदर्शन निराशाजनक रहा लेकिन कोच बर्ट वान मारविक ने सिर्फ उन्हें जिम्मेदार ठहराने से इंकार कर दिया और कहा, इसके लिये सिर्फ रोबिन वान पर्सी जिम्मेदार नहीं है। कम से चार, पांच या छह खिलाडि़यों के पास काफी मौका था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+