Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोमांचक स्थिति में पहुंचा मैच

सचिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 146 रन बनाए.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है.

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के 362 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 364 रन बनाए जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं.

तीसरे दिन भारत ने पहली पारी में दो विकेट पर 142 रन से आगे खेलना शुरु किया और सचिन ने गंभीर के साथ मिलकर तीसरे विकेट की साझेदारी में 174 रन जोड़े.

सचिन का 51वां शतक

तीसरा विकेट गिरा गंभीर का जिन्होंने आउट होने से पहले 99 रन बनाए.

इसके बाद वीवीएस लक्ष्मण पिच पर आए. लक्ष्मण ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और वो अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे लेकिन वो सचिन के एक तेज़ शॉट पर क्रीज़ से बाहर निकले और रन आउट हो गए.

इसके बाद पुजारा और धोनी जल्दी जल्दी आउट हुए लेकिन हरभजन सिंह ने सचिन का ज़बर्दस्त साथ दिया.

सचिन और हरभजन ने सातवें विकेट की साझेदारी में 76 रन जोड़े.

स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

हरभजन ने 67 गेंदों में 40 रन बनाए जबकि ज़हीर खान ने 22 गेंदों में 23 रनों का योगदान दिया.

दूसरे छोर पर सचिन टिके रहे और उन्होंने आउट होने से पहले 146 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया. यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 51 वां शतक था.

भारतीय टीम 364 रनों पर आउट हो गई और उसे दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर की तुलना में दो रनों की लीड मिली.

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाज़ी शुरु की लेकिन उसके दो विकेट जल्दी जल्दी गिरे.

कप्तान स्मिथ 29 रनों के निजी स्कोर पर हरभजन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए जबकि हैरिस को भी हरभजन ने पगबाधा आउट कर दिया.

मैच के अभी दो दिन बाकी हैं और दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 52 रन बना लिए हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:53 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+