Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोंटिंग ही तोड़ सकते हैं तेंदुलकर का रिकॉर्ड : मैक्ग्रा (लीड-1)

मैक्ग्रा ने उम्मीद जताई कि पोंटिंग जल्दी ही खराब फॉर्म से उबर जाएंगे और धमाकेदार वापसी करेंगे।

समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने मैक्ग्रा के हवाले से लिखा है, "मैंने हमेशा पोंटिंग की कप्तानी पर विश्वास किया है। अभी भी मुझे उनसे बहुत उम्मीदें हैं।"

मैक्ग्रा ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि पोंटिंग जब अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहेंगे तब तक उनके खाते में टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज होगा। पोंटिंग इस समय तेंदुलकर से महज कुछ ही रन दूर हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि पोंटिंग जबर्दस्त वापसी करेंगे।"

दूसरी ओर, मैक्ग्रा का कहना है कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच बनने की उनकी कोई दिलचस्पी नही है।

आस्ट्रेलिया के वर्तमान गेंदबाजी कोच ट्राय कूली को ब्रिस्बेन स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख कोच पद पर नियुक्त किए जाने से आस्ट्रेलियाई टीम को इस समय गेंदबाजी कोच की तलाश है।

मैक्ग्रा का कहना है कि वह एक अनुभवी गेंदबाज के रूप में खिलाड़ियों को जरूरत पड़ने पर सलाह देते रहेंगे। मैक्ग्रा ने पिछले सप्ताह सिडनी में तेज गेंदबाजों को गेंदबाजी के कुछ टिप्स भी दिए थे।

मैक्ग्रा ने कहा, "जहां मेरी जरूरत पड़ेगी मैं सलाह देने में खुशी महसूस करूंगा। मैं सिडनी में गेंदबाजों से मिला और उन्हें बताया कि मैं इस टेस्ट मैच में उनके लिए क्या कर सकता हूं।"

मैक्ग्रा ने आस्ट्रेलिया की ओर से 124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट झटके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:53 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+