इंडियन आर्मी का मिशन रियो और उसके 10 जाबांज
नई दिल्ली। इस वर्ष ब्राजील के शहर रियो डि जिनेरियो में ओलंपिक खेलों को आयोजन होने वाला है। हर देश इन खेलों की तैयारियों के लिए जी-जान से जुट गया है।
इन सबके बीच ही एक गुड न्यूज इंडियन आर्मी की ओर से आई है। सरहदों की रक्षा में जी-जान से मुस्तैद इंडियन आर्मी के एक दो नहीं बल्कि 10 जवानों ने रियो के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
क्यों इंडियन आर्मी है बेस्ट
इंडियन आर्मी हमेशा से खेल क्षेत्र में आगे रही है। रियो में 10 जवानों की मौजूदगी के साथ एक बार फिर इसने दुनियाभर में देश का नाम रोशन करने की ओर कदम बढ़ा दिया है।
आर्मी के पुणे महाराष्ट्र स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट और आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट, महो, मध्य प्रदेश स्थित इस इंस्टीट्यूट के अलावा देश के कुछ और हिस्सों में स्थित इंस्टीट्यूट्स में इन 10 जवानों को ट्रेनिंग दी गई।
एक नजर डालिए कौन-कौन से 10 जवानों ने अभी तक रियो ओलंपिक्स के लिए अपना टिकट बुक करा लिया है।

नायब सूबेदार जीतू राय
नायब सूबेदार जीतू राय ने 50 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है। जेसीओ जीतू राय को महो के आर्मी मार्क्समैन यूनिट (एएमयू) में ट्रेनिंग दी जा रही है। गोरखा रेजीमेंट के जीतू ने ग्रांडा में हुई वर्ल्ड चैंपियन में सिल्वर मेडल जीत कर रियो के लिए क्वालीफाई किया।

सूबेदार गुरप्रीत सिंह
सूबेदार गुरप्रीत सिंह एक सैपर हैं और उन्होंने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के दौरान पुरस्कार जीतकर रियो ओलंपिक में अपनी दावेदारी पक्की की थी। नायब सूबेदार जीतू राय की तरह उन्हें भी महो के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में ट्रेनिंग दी जा रही है।

नायब सूबेदार चैन सिंह
नायब सूबेदार चैन सिंह को 50 मीटर थर्ड पोजिशन राइफल के लिए चुना गया है। इंफ्रेंटी जैकलाइ रेजीमेंट के चैन सिंह को भी महो के एएमयू में ट्रेनिंग दी जा रही है। 14 अगस्त 2015 को आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में आंठवां स्थान हासिल कर उन्हें रियो के लिए अपनी दावेदारी पक्की की थी।

हवलदार संदीप सिंह
जाट रेजीमेंट के हवलदार संदीप सिंह को एथलेटिक्स में 50 किमी की वॉक के लिए चुना गया है।

हवलदार नीतेंद्र सिंह रावत, हवलदार खेता राम
जाट रेजीमेंट के हवलदार खेता राम और कुमांउ रेजीमेंट के नीतेंद्र सिंह रावत को एथलेटिक्स में फुल मैराथन के लिए चुना गया है।

हवलदार गोपी टी
इसी तरह से आर्टिलरी रेजीमेंट से हवलदार गोपी टी को भी फुल मैराथन में अपनी क्षमता दिखाने को मौका मिलेगा।

हवलदार गोपीनाथी
मद्रास रेजीमेंट के हवलदार गोपीनाथी को एथलेटिक्स में 20 किमी वॉक के लिए चुना गया है। नेशनल ओपेन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने रियो के लिए क्वालिफाई किया था।

हवलदार इरफान केटी
मद्रास रेजीमेंट के ही एक और सैनिक हवलदार इरफान केटी ने 27 फरवरी 2016 को नेशनल ओपेन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल कर रियो के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया है।

हवलदार देवेंद्र सिंह
27 फरवरी को ही नेशनल ओपेन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में छठवां स्थान हासिल कर 20 किमी वॉक के लिए राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट के हवलदार देवेंद्र सिंह ने रियो के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications