गूगल के सर्च इंजन के हीरो बने विराट कोहली, रोहित शर्मा की बढ़ी लोकप्रियता
नई दिल्ली। टीम इंडिया के युवा कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता धीरे-धीरे पर काफी तेजी से बढ़ रही है। कोहली अब भारत में गूगल के सर्च इंजन पर खोजे जाने वाले खिलाड़ियों की सूचि में सबसे उपर आ गये हैं। कोहली भारत के सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले खिलाडी़ बन गये हैं। गूगल के 2015 के आंकड़ों के हिसाब से कोहली इस लिस्ट में सबसे उपर हैं जबकि छह अन्य भारतीय खिलाड़ियों को इस लिस्ट में जगह मिली है।
गूगल सर्च ईंजन की रेस में सन्नी लियोन से हारे पीएम मोदी
इस लिस्ट में जो काफी दिलचस्प नाम है वह है रोहित शर्मा का, रोहित को इस लिस्ट में आठवां स्थान मिला है। जबकि कोहली और रोहित सहित छह खिलाड़ियों को इस लिस्ट में जगह मिली है। जबकि फुटबाल और टेनिस के खिलाड़ियों को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

विराट कोहली
विराट कोहली को भारत में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया।

लाइनोल मेस्सी
फुटबॉल खिलाड़ी मेस्सी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

सचिन तेंदुलकर
तेंदुलकर की लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

एमएस धोनी
टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी धोनी लोगों में धोनी की लोकप्रियता कम नहीं हुई है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो
रोनाल्डो इस लिस्ट मे 5वें स्थान पर हैं।

रोजर फेडरर
हाल ही में भारत आये फेडरर इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।

सानिया मिर्जा
टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर अभी भी बरकरार है।

रोहित शर्मा
अक्सर अपने फॉर्म को लेकर विवादों में रहने वाले रोहित शर्मा आठवें स्थान पर हैं।

युवराज सिंह
2011 विश्वकप के हीरो रहे युवराज इस लिस्ट में नौंवे स्थान पर हैं।

नोवाक जोकोविच
दसवें नंबर पर जोकोविच हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications