विराट के लिए मेरा एक फोन ही काफी है, फिल्में छोड़ने की जरूरत नहीं: अनुष्का शर्मा
मुंबई। विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है लेकिन अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली के साथ नहीं बल्कि अपनी आने वाली फिल्म 'एनएच10' के प्रमोशन में बिजी हैं, जिसके बारे में अनुष्का ने खुलकर मीडिया से कहा कि उनके पास विराट का नंबर है और वो उसे पर्सनली फोन करके विश्वकप के लिए विश कर सकती हैं इसके लिए उन्हें काम को बीच में छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है।
मेरा एक फोन ही विराट के हौसले बढ़ाने के लिए काफी है, आम तौर पर विराट के नाम पर चुप रहने वाली अनुष्का से इस बेबाकी की उम्मीद किसी को भी नहीं थी लेकिन कहते हैं ना प्यार लोगों को काफी हिम्मती बना देता है और शायद इसी कारण आपकी अनुष्का भी अब अपने इश्क का इजहार खुले आम करने लगी हैं।
बोलीं अनुष्का..विराट के लिए मेरा एक फोन काफी है..
मालूम हो कि विराट कोहली काकी लेडी लक यानी कि अनुष्का शर्मा विश्वकप के शुरूआती मैचों में उनके साथ नहीं रहेंगी क्योंकि अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन फिल्म 'एनएच10' 6 मार्च को रिलीज होने वाली है जिसके प्रचार-प्रसार के लिए अनुष्का शर्मा को इंडिया में ही रहना होगा जिसके कारण वो विराट की हौसला अफजाई के लिए आस्ट्रेलिया नहीं जा पायेंगी।
लेकिन 6 मार्च के बाद अनु्ष्का, विराट का साथ देने के लिए विश्वकप के बाकी मैचों में दिखायी पड़ सकती है। लेकिन तब तक भारत अपने चार मैच खेल चुका होगा और काफी हद तक उसकी गेम में बने रहने की सूरत भी क्लीयर हो चुकी होगी।
Must Watch: एनएच10 का ट्रेलर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
