मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाले माफी मांगें : रमीज
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द नेशन' से बातचीत के दौरान रमीज ने मैच फिक्सिंग के आरोपों से तंग आकर अपने पद से इस्तीफा देने वाले कप्तान यूनुस खान का समर्थन किया है। रमीज ने कहा कि यूनुस के पास इस्तीफा देने के सिवाय और कोई चारा नहीं था।
रमीज ने कहा, "हमारी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। ट्वेंटी-20 विश्व कप में खिताबी जीत इसका गवाह है। हमें इस टीम की क्षमताओं और प्रदर्शन का आदर करना चाहिए। उन लोगों को माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने इस टीम पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं। दास्ती इनमें प्रमुख हैं। वह राष्ट्र के गुनहगार हैं।"
रमीज ने शाहिद अफरीदी को पाकिस्तानी टीम का उपकप्तान बनाने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, "अपने करियर के शुरुआती दौर में अफरीदी काफी असंतुलित प्रदर्शन करते थे। वक्त के साथ उनमें ठहराव आया है। अभी वह टीम के सबसे अहम सदस्यों में एक हैं। अनुभव के लिहाज से उन्हें यह जिम्मेदारी देना बिल्कुल सही फैसला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications