किसी ने मां की सहेली में ढूंढा प्यार तो कोई दोस्त की बीवी ले भागा
नई दिल्ली। स्पोर्ट्स के इतिहास में रिश्तों को दागदार करने वाले कई ऐसे किस्से सामने आए हैं। दिनेश कार्तिक और मुरली विजय का किस्सा तो सबको पता है। कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने दोस्ती के नाम पर ऐसे धोखे दिए हैं जिसे भुला पाना लोगों के लिए आसान नहीं।
अभी हार ही में बॉक्सर आमिर खान और उनकी पत्नी के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। आमिर ने ट्वीट कर अपनी पत्नी की बेवफाई का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी फरयाल मखदुम लंबे समय से एंथनी जोशुआ के साथ अफेयर में हैं और उनको धोखा दे रही हैं। आमिर ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है कि मेरी छोड़ी हुई चीज पर मेरे दोस्त की नजर है।

दिनेश कार्तिक की वाइफ अब मुरली विजय की वाइफ हैं
मुरली विजय की पत्नी निकिता उनसे पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की पत्नी थी। उनकी शादी मौजूदा दौर के भारतीय क्रिकेटरों की सबसे विवादित शादी में शुमार है। विजय ने अपने बचपन के दोस्त और साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ को ही अपनी जीवनसंगिनी बना लिया था। जिसके बाद से इन दोनों क्रिकेटरों में कभी बातचीत नहीं हुई। हालांकि दिनेश कार्तिक ने 2015 में इंडियन स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली।

विवादों के किंग ललित मोदी ने की मां की सहेली से शादी
भारतीय क्रिकेट को आईपीएल की सौगात देने वाले ललित मोदी हमेशा विवादों में रहते हैं। ललित की शादी भी विवादों में रही थी। दरअसल विदेश में पढ़ाई के दौरान ललित का दिल उनकी मां की सहेली मीनल पर आ गया। मीनल उम्र में भी मोदी से 9 साल बड़ी थीं, लेकिन इसके बावजूद मोदी और मीनल के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। हालांकि ललित मोदी के इजहार करने से पहले मीनल की शादी नाइजीरिया के बिजनेसमैन जैक सागरानी से हो गई। सागरानी से मीनल की शादी अधिक दिन नहीं टिकी। जल्द ही दोनों ने तलाक ले लिया। जिसके बाद मोदी के परिवार में दोनों के इस रिश्ते का जमकर विरोध हुआ था, लेकिन मोदी नहीं रुके और उन्होंने मीनल से 17 अक्टूबर 1991 को शादी की।
फोटो क्रेडिटः- theweek.in

दिलशान की बीवी से थरंगा ने की शादी
श्रीलंका के क्रिकेटर उपुल थरंगा ने भी श्रीलंका के ही बड़े क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान की पत्नी निलांका से शादी की थी। दिलशान और निलांका के बच्चे भी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थरंगा और निलांका की बढ़ती नजदीकियों से दिलशान-निलांका के बीच दूरियां आईं थीं। हालांकि, मैदान पर इसका असर नहीं दिखा, दिलशान और थरंगा ने टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं।

टेनिस की सबसे खूबसूरत खिलाड़ी और हॉकी के महान खिलाड़ी की शादी
हॉकी के महान खिलाड़ी पावेल और टेनिस की सबसे खूबसूरत खिलाड़ी अन्ना कुर्निकोवा का अफेयर था। दोनों का यह रिश्ता वर्ष 1999 से 2001 तक चला। इस रिश्ते का अंत काफी नाटकीय अंदाज से हुआ था। क्योंकि अचानक से कुर्निकोवा ने पावेल के दोस्त सर्जेई फेरेडो से सगाई कर ली, और ये दोस्ती टूट गयी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
