रियो ओलंपिक 2016: हवा में स्टंट के दौरान बिगड़ा बैलेंस, बुरी तरह टूटा फ्रेंच जिमनास्ट का पैर, Video
नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा फ्रांस के जिमनास्ट समिर एट सईद के साथ हुआ। हादसा इतना भयानक था, जिसकी कल्पना करना भी आसान नहीं है। हवा में कलाबाजी के दौरान जिमानास्ट का बैलेंस बिगड़ गया है और उनके साथ अब तक का सबसे भयानक हादसा हो गया।
सामिर एट ने जैसे ही अपने प्रदर्शन के दौरान झलांग लगाई उनका बैलेंस बिगड़ गया और उनका पैर बुरी तरह से फ्रैक्चर गया। घुटने के नीचे का हिस्सा दो टुकड़ों में टूट गया। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है उनका गलत एंगल में पैर पड़ने की वजह से ये हादसा हुआ है।
ये दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब फ्रांस के जिमनास्ट समिर एट सईद हवा में स्टंट दिखा रहे थे। जैसे ही उनका पैर जमीन पर पड़ा घुटने से नीचे का हिस्सा टूट गया। वहां मौजूद दर्शकों ने पैरे के टूटने की आवाज तक सूनी। उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। देखिए इस दर्दनाक हादसे का खौफनाक वीडियो...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
