इस क्रिकेटर के पिता पर चाकू से हमला कर बदमाशों ने लूटा
नई दिल्ली। पूर्व इंडियन क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा के पिता को कुछ बदमाशों ने मिलकर लूट लिया है। घटना हरियाणा के रोहतक की है जहां जोगिंदर के पिता ओम प्रकाश को दो बदमाश उनकी दुकान में आकर लूट कर चले गए।
रिपोर्ट्स के अनुसार 68 वर्षीय जोगिंदर के पिता जब अपनी दुकान बंद कर रहे थे उस दौरान दो लड़के उनकी दुकान में घुसे और सिगरेट व कोल्ड ड्रिंक्स खरीदकर चले गए। कुछ वक्त बाद वही दो लड़के फिर से दुकान में घुसे और जोगिंदर के पिता पर हमला बोल कर उन्हें लूट कर फरार हो गए।
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार जोगिंदर के पिता ने बताया 'उन्होंने पहले मेरा पर्स छीनने की कोशिश की लेकिन जब मैंने उनको रोका तो उन्होंने चाकू निकालकर मुझ पर हमला किया। उसके बाद वे मेरे दुकान में घुसे और कैश ड्रॉवर से करीब 7000 रुपये लेकर भाग गए'।
हमलावरों ने जोगिंदर के पिता पर चाकू से हमला करने से उन्हें कई जगहों पर चोटें भी आई हैं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में लगी है।
जोगिंदर शर्मा 2007 वर्ल्ड टी20 के हीरो हैं जिन्होंने यह खिताब जितवाने में मदद की थी। फिलहाल जोगिंदर शर्मा हरियाणा के हिसार में डीएसपी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
