EFL Cup फाइनल: मैनचेस्टर ने 3-2 से साउथैम्पटन को दी शिकस्त
नई दिल्ली। इंग्लिश फुटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने साउथैम्पटन को करारी शिकस्त दी। लंदन के वेम्बली स्टेडियम में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया।
कहा जाता है कि बड़े खिलाड़ी कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं। ऐसा ही कुछ मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलने वाले ज्लाटन इब्राहिमोविक ने किया। मैनचेस्टर यूनाइटेड की जीत में उनके शानदार योगदान की बदौलत टीम ने ईएफएल कप पर कब्जा जमाया। जलाटेन इब्राहिमोविक ने एक लिजेंड की तरह ईएफएल कप के फाइनल में साउथैम्पटन को हराने बड़ी भूमिका अदा की। उन्होंने मैच के दो बार अपने खास अंदाज से विरोधी टीम पर गोल किया।
ज्लाटन इब्राहिमोविक ने मैच की शुरुआत में ही पहला गोल किया। 19वें मिनट में किए गए गोल के बाद जेसी लिंगार्ड ने दूसरा गोल किया। हालांकि इसके बाद साउथैम्पटन की टीम ने वापसी की। मनोलो गबिनदिनी ने 46वें मिनट में गोल किया, इसके बाद 48वें मिनट में उन्होंने एक और गोल करके दोनों टीमों का स्कोर बराबरी ला दिया।
इस तरह से जब मैच बेहद रोमांचक हो गया और दोनों टीमों की ओर से जीत को लेकर जद्दोजहद तेज हो गई तो एक बार फिर मैनचेस्टर यूनाइटेड के खेवनहार बने ज्लाटन इब्राहिमोविक। उन्होंने मैच के 87वें मिनट में शानदार गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। कुल मिलाकर पूरा मैच बेहद रोमांचक रहा लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम ने फाइनल में अच्छा मुकाबला करते हुए जीत हासिल किया। हालांकि मैच में साउथैम्पटन की पकड़ मजबूत होती नजर आई, लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड ने स्टार रचते हुए ईएफएल कप जीत ही लिया।
गौरतलब है कि हल सिटी, वेस्ट हैम यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी को मात देकर यूनाइडेट मैनचेस्टर फाइनल में पहुंची। वहीं साउथैम्पटन ने लिवरपूल, आर्सनल, क्रिस्टल पैलेस और संडरलैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। ईएफएल कप में जीत से पहले प्रीमियम लीग में भी दोनों टीमों की एक बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें यूनाइटेड ने 2-0 से जीत हासिल की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
