Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पैरालंपिक में साइकिलिंग इवेंट के दौरान बड़ा हादसा, खिलाड़ी की मौत

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के रियो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में शनिवार को एक बड़े हादसे ने सबको झकझोर दिया। सी4-5 साइकिलिंग रोड रेस मुकाबले के दौरान हुई टक्कर में ईरान के साइकिलिस्ट की मौत हो गई।

Bahman Golbarnezhad
Photo Credit:

इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी ने मरने वाले खिलाड़ी की पहचान 48 वर्षीय बहमान होल्बार्नेझाद के रूप में की है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद खिलाड़ी को तुरंत इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया गया और तत्काल रियो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी को लेकर अनिल अंबानी ने किया एक बड़ा खुलासा

आईपीसी ने बताया कि हादसा तब हुआ जब प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी एक पहाड़ी रास्ते से गुजर रहा था।

लंदन पैरालंपिक में भी हुए थे शामिल
पैरालंपिक के रिकॉर्ड के मुताबिक, बहमान का जन्म ईरान के शिराज में हुआ है। उन्होंने लंदन पैरालंपिक में भी हिस्सा लिया था। हालांकि वह वहां कोई मेडल नहीं जीत पाए थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+