मारियो एंकिक ने लिया टेनिस से संन्यास
वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 26 वर्षीय एंकिक ने दो वर्षो तक चोट और बीमारी से परेशान रहने के बाद यह फैसला किया है। एंकिक ने संन्यास के बाद वकालत करने का निर्णय लिया है।
विश्व के सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रह चुके एंकिक ने 2004 के विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 2006 में वह विश्व वरीयता क्रम में सातवें क्रम तक पहुंचे थे।
इसके बाद एंकिक लगातार चोट से परेशान रहे और फिर बीमार रहने लगे। वेबसाइट के मुताबिक क्रोएशियाई समाचार पत्र 'जुतानर्जी लिस्ट' से बातचीत के दौरान एंकिक ने कहा, "मैं अब और कोर्ट पर खड़ा नहीं रह सकता। मेरा करियर समाप्त हो चुका है।"
एंकिक ने 2004 के एथेंस ओलम्पिक में इवान जुबिकिक के साथ युगल का कांस्य जीता था। 2005 में क्रोएशिया को स्लोवाकिया के खिलाफ डेविस कप में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले एंकिक बुधवार को संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से अपने संन्यास की खबर को सार्वजनिक करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications