नताशा संग गंभीर ने शुरू की जिंदगी की नई पारी, लोगों ने दी बधाई
नई दिल्ली। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट के मोस्ट इलैजिबल बैचलर गौतम गंभीर हमेशा-हमेशा के लिए नताशा जैन के हो गये। सातों वचनों के साथ गंभीर ने नताशा से सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। राजधानी दिल्ली के महिपालपुर इलाके के वेस्ट एंड ग्रीन फॉर्म हाउस में आयोजित उनका विवाह कार्यक्रम बेहद निजी रहा।
मीडिया को इस शादी से काफी दूर रखा गया। इस सादगी पूर्ण समारोह में करीबी रिश्तेदारों के अलावा क्रिकेट और बॉलीवुड जगत हस्तियां भी शामिल हुईं, सभी ने नवयुगल दंपत्ति को दिल खोलकर भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। विवाह स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।
आपको बता दें कि गंभीर की नताशा के साथ सगाई इस साल के शुरू में हो गयी थी। कोलकाता में होने वाले मैच की वजह से टीम इंडिया के काफी सदस्य इस शादी में शामिल नहीं हो पाये। वैसे बताया जा रहा है कि गंभीर इस मैच के बाद अपने दोस्तों को एक शानदार पार्टी देगें। आपको बता दें नताशा जैन गुड़गांव के एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गंभीर से पहले वो गंभीर की मम्मी को पसंद आय़ी थीं।
अगर आप भी गौतम गंभीर को उनकी शादी पर शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में अपने बधाई संदेश दे सकते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications