फेमस इंडियन बॉक्सर मैरी कॉम को मिला पहला आइबा लीजेंड्स अवार्ड
दिल्ली। देश की दिग्गज महिला बॉक्सर मैरी कॉम को उनके बॉक्सिंग करियर के लिए आइबा लीजेंड्स अवार्ड दिया गया। स्विटजरलैंड के मोंत्रो शहर में इंटरनेशनल बॉक्सिंग फेडरेशन (आइबा) की 70वीं वर्षगांठ के आयोजन में मैरी कॉम को यह सम्मान दिया गया।
मैरी कॉम ने अपने भविष्य के बारे में कहा
मोंत्रो शहर में 33 साल की मैरी कॉम ने अपनी आगे की योजनाओं के बारे में कहा, ''मैं 2018 में होनेवाले एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेना चाहती हूं। उसी पर मेरी फोकस है। इसके अलावे मैं अन्य इंटरनेशनल कंपीटिशन में भी भाग लेने की कोशिश करुंगी।'
पांच बार विश्व चैंपियन रही हैं मैरी कॉम
अपने बॉक्सिंग करियर में मैरी कॉम ने पांच बार विश्व चैंपियनशिप जीती है। उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल और ओलंपिक में ब्रोंज मेडल जीता है। वह सांसद हैं और उनके तीन बच्चे हैं।
विकास को मिला आईबा प्रो बॉक्सिंग ट्रॉफी
मोंत्रो में आयोजित इस समारोह में एक और भारतीय बॉक्सर विकास को सम्मानित किया गया। विकास को आइबा प्रो बॉक्सिंग के बेस्ट बॉक्सर की ट्रॉफी दी गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
