oi-Staff
मेलबर्न, 25 जनवरी: सर्वोच्च वरीयता के लिए संघर्ष कर रहे स्विट्जरलैंड के रोडर फेडरर ऑस्ट्रेलियन ओपन में कड़े संघर्ष के बाद चौथे दौर में जीत हांसिल कर सके।
चेक गणराज्य के थॉमस बेरड्रेक ने मुकाबले में फेडरर को कड़ी चुनौती दी। फेडरर ने 20वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बेरड्रेक को 4-6, 7-6, 6-4, 6-4, 6-2 से हराया।
वहीं पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में अमेरिका के एंडी रॉडिक और अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो भी चौथे दौर में जीत गये हैं।
रॉडिक ने स्पेन के टॉम रोब्रेडो को 7-5, 6-1, 6-3 से हराया, जबकि पोटरो ने क्रोएशिया के मैरिन सिलिक को 5-7, 6-4, 6-4, 6-2 से हराया।
महिला वर्ग में जानकोविक बाहर
महिला वर्ग में फ्रांस की खिलाड़ी मैरियन बारतोली ने सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सार्बिया की जेलेना जानकोविक को बाहर का रास्ता दिखा दिया। बारतोली ने चौथे दौर के मुकाबले में जानकोविक को 6-1, 6-4 से हराया।
अन्य मुकाबलों में रूस की दिनारा सफीना ने 15वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी खिलाड़ी एलिज कार्नेट को हराया। सफीना ने यह मैच 6-2, 2-6, 7-5 से जीता।
रूस की वेरा ज्योनारेवा ने अपने ही देश की नादिया पेत्रोवा को 7-5, 6-4 से पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, January 25, 2009, 15:46 [IST]
Other articles published on
Jan 25, 2009