पेरिस, 15 नवंबर (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रविवार को फ्रांस के गाएल मोनफिल्स से भिड़ेंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को तीसरी वरीयता प्राप्त जोकोविक ने विश्व के दूसरी वरीयता वाले खिलाड़ी राफेल नडाल को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात दी।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मोनफिल्स ने चेक गणराज्य के राडेक स्टेपनेक को 3-6, 6-4, 6-4 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।
विगत छह हफ्तों के दौरान जोकोविक तीसरी बार पर किसी एटीपी टूर्नामेंट का फाइनल खेलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।