Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यौन उत्पीड़न का दंश झेल चुकी मैरीकॉम ने शुरू किया 'बॉक्स आउट'

<ul id="pagination-digg"><li class="previous"><a href="/news/sports/mary-kom-quit-boxing-after-rio-olympics-2016-344289.html">« Previous</a>

नई दिल्ली| पांच बार की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियन देश की स्टार महिला मुक्केबाज एम. सी. मैरीकॉम ने अब यौन उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान 'बॉक्स आउट' की शुरुआत की।

खेल पोशाक बनाने वाली कंपनी 'डीडा' की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान 'बॉक्स आउट' का उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों को खत्म करना और यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, तेजाब हमलों और भ्रष्टाचार जैसे प्रमुख मुद्दों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है।

कभी बचपन में खुद यौन शोषण की शिकार मैरीकॉम को इस दर्द का एहसास है इसलिए उन्होंने इसका बीड़ा अपने कंधों पर उठाया है। सोमवार को मैरीकॉम ने 'बॉक्स आउट' अभियान के ब्लॉग वेबपेज का उद्घाटन भी किया और इस ब्लॉग की पहली सदस्य बनीं।

इस मौके पर मैरीकॉम ने कहा, "मैंने इस बार समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के उद्देश्य से अपने ग्लव्स पहने हैं। डीडा द्वारा शुरू किए गए इस जागरूकता अभियान की मैं सराहना करती हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि इस समाज में फैली बुराइयों से लड़ने के लिए जागरूकता फैलाने में यह अभियान मददगार साबित होगा।"

<ul id="pagination-digg"><li class="previous"><a href="/news/sports/mary-kom-quit-boxing-after-rio-olympics-2016-344289.html">« Previous</a>

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+