श्रीसंत पर जेल के भीतर हुआ था जानलेवा हमला
नई दिल्ली। विश्व कप विजेता टीम के सदस्य एस श्रीसंत पर दिल्ली की तिहाड़ जेल में हमला हो गया है। श्रीसंत के परिवार वालों का आरोप है कि उसपर जेल के अंदर लोगों ने हमला कर दिया है।
श्रीसंत पर आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में सजा हुई थी। श्रीसंत के परिवारका दावा है कि उनके बेटे पर जेल के भीतर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। श्रीसंत सट्टेबाजी के जुर्म में जेल की सजा काट चुके हैं और जमानत पर बाहर है। श्रीसंत का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है।
श्रीसंत 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। श्रीसंत की बहन के पति मधु बालाकृष्णन ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि श्रीसंत पर जेल के अंदर हमला किया गया था। जिसके चलते जेल के कर्मचारियों ने अपराधियों को जेल से हटा दिया था। गौरतलब है कि श्रीसंत आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे।
2013 में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था। जिसके चलते उन्हे तिहाड़ जेल की हवा खानी पड़ी थी। अभी वह जमानत पर रिहा हैं, लकिन उनसे जुड़ा मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में लम्बित है। श्रीसंत के परिवार वालों को भरोसा है कि श्रीसंत को कोर्ट सभी आरोपों से बरी कर देगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
