Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ़ाइनल में पहुँचे रोजर फ़ेडरर

दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी फ़ेडरर ने पहले सेट में ही अपने फ़ोरहैंड का कमाल दिखाया और दो बार रॉडिक की सर्विस तोड़ी.

दूसरी सेट में रॉडिक अपनी लय-ताल में नज़र तो आए लेकिन फ़ेडरर भी कम नहीं पड़े. दूसरे और तीसरे सेट के 11वें गेम में फ़ेडरर ने रॉडिक की सर्विस तोड़ दी.

और फिर अपनी सर्विस पर जीत हासिल करके दूसरा और तीसरा सेट 7-5 और 7-5 से जीत लिया. इस तरह सीधे सेटों में फ़ेडरर ने जीत हासिल की.

शानदार खेल

शुक्रवार को दूसरे फ़ाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के रफ़ाएल नडाल का मुक़ाबला फ़र्नांडो वेरडास्को से होगा. रविवार को फ़ाइनल मैच खेला जाएगा.

रॉडिक अपने खेल से काफ़ी निराश थे

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फ़ेडरर ने पहले सेट के तीसरे गेम में ही एंडी रॉडिक की सर्विस तोड़ दी. पाँचवें गेम में फ़ेडरर ने रॉडिक की सर्विस तोड़ी. एक समय फ़ेडरर 5-1 से आगे थे.

पहला सेट 6-2 से जीतकर फ़ेडरर ने 1-0 की बढ़त बना ली. दूसरे और तीसरे सेट में मुक़ाबला टक्कर वाला रहा लेकिन फ़ेडरर भी कम नहीं थे. एक समय 5-5 से सेट बराबर चल रहा था.

लेकिन 11वें गेम में फ़ेडरर ने रॉडिक की सर्विस तोड़ी और अगला गेम जीतकर 7-5 से सेट जीत लिया. तीसरे सेट में भी स्थिति कुछ ऐसी ही रही. और फ़ेडरर ने 7-5 से जीत हासिल करके फ़ाइनल में जगह बना ली.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+