फ़ेडरर ने पाँचवीं बार यूएस ओपन जीता
रोज़र फ़ेडरर ने लगातार पाँचवीं बार अमरीकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता जीत ली है. फ़ेडरर ने एंडी मरे को सीधे सेटों में 6-2,7-5,6-2 से हरा दिया! फ़ेडरर ने सीधे सेटों में ब्रिटेन के एंडी मरे को सीधे सेटों में 6-2,7-5,6-2 से हरा दिया!
हालांकि उम्मीद लगाई जा रही थी कि सेमीफ़ाइनल में रफ़ाएल नडाल को हराकर फ़ाइनल में पहुँचनेवाले एंडी मरे फ़ेडरर के सामने कठिन चुनौती पेश करेंगे! लेकिन मरे ऐसा नहीं कर पाए और मैच एकतरफा साबित हुआ!
फ़ेडरर का यह 13 वां ग्रैंड स्लेम ख़िताब है और वो पीट सैम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लेम जीतने के रिकॉर्ड से केवल एक क़दम दूर रह गए हैं! इसके पहले सेमीफ़ाइनल में एंडी मरे ने रफ़ाएल नडाल को 6-2, 7-6, 4-6, 6-4 से हरा दिया था!
एंडी मरे पहली बार किसी ग्रैंड स्लेम प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँचे थे! दूसरी ओर फ़ेडरर ने सेमीफ़ाइनल में अपने तेज़तर्रार प्रतिद्वंदी नोवेक जोकोविच को 6-3, 5-7, 7-5, 6-2 से हरा दिया था!
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications