फेडरर ने जीता 14वां ग्रैंड स्लैम खिताब
पेरिस। विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंच ओपन में खिताबी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ फेडरर ने अमेरिका के पीट सेम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में फेडरर ने 23वीं वरीयता प्राप्त स्वीडन के रॉबिन सोडरलिंग को 6-1, 7-6 (7-1), 6-4 से करारी शिकस्त दी। फेडरर ने सोडरलिंग के खिलाफ बेहद आक्रामक शुरुआत की। फेडरर ने पहला सेट सिर्फ 23 मिनट में जीता।
रोमांचकारी रहा तीसरा सेट
सोडरलिंग ने दूसरे सेट में संघर्षपूर्ण खेल दिखाया और इसे टाइब्रेकर तक खींचने में कामयाब रहे। लेकिन फेडरर ने उसमें भी बाजी मार ली। तीसरा सेट भी रोमांचक रहा, जिसे फेडरर ने 43 मिनट में 6-4 से जीता। खिताबी मुकाबला एक घंटा 55 मिनट तक चला।
इस जीत के साथ फेडरर ने अपना पहला फ्रेंच ओपन जीता। इससे पहले वो तीन बार फ्रेंच ओपन के फाइनल तक पहुंचे थे। फेडरर अबतक 14 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं, जिनमें पांच विम्बल्डन, तीन ऑस्ट्रेलियन ओपन, पांच यूएस ओपन और एक फ्रेंच ओपन शामिल हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications