मिल्खा सिंह ने दिलाया था भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला गोल्ड मेडल
लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक दिलाने का सिलसिला किसने शुरू किया ? वह कोई और नहीं बल्कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह थे। मिल्खा सिंह ने उस समय ब्रिटेन में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को सबसे पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।
पाकिस्तान में जन्म लेने वाले मिल्खा सिंह ने पहली बार वष 1958 में कटक में आयोजित नेशनल गेम्स के दौरान 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में रिकॉर्ड कायम किया था।
इसके बाद जब एशियन गेम्स आयोजित हुए तो उस समय मिल्खा सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके बाद मिल्खा सिंह को ब्रिटेन में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भारत की ओर से भेजा गया।
यहां मिल्खा सिंह अपने प्रदर्शन ने सबको हैरान कर दिया। मिल्खा सिंह ने 46.6 सेकेंड में 400 मीटर की की दौड़ पूरी की और इस स्पर्धा में ही उन्हें स्वर्ण पदक हासिल हुआ।
इसके साथ ही वह आजाद भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बनें जिन्होंने किसी अतंराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके बाद मिल्खा सिंह की सफलता के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की सफलता का सिलसिला भी शुरू हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
