रियो ओलंपिक से पहले भारतीय एथलिट ने रचा इतिहास, भाला फेंक में नीरज ने जीता गोल्ड
नयी दिल्ली। भारत के नीरज चोपड़ा ने नया इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। नीरज ऐ सा कारनामा करने वाले पहले एथलीट बन गए हैं।
पोलैंड में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में नीरज ने 86.48 मीटर भाला फेंक कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया। हरियाणा के पानीपत के रहने वाले नीरज ने पहले प्रयास में 79.66 मीटर, दूसरे में 86.48 और तीसरे में 78.69 मीटर भाला फेंका।
नीरज ने इससे पहले गुवाहाटी में दक्षिण एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। वहां पर उन्होंने 82.23 मीटर भाला फेंका था। नीरज से पहले लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज अकेली भारतीय हैं जिन्होंने सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
