समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी दिनारा सफीना 8,250 अंको के साथ शीर्ष पर हैं जबकि अमेरिका की सेरेना विलियम्स 7806 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं और उनकी बहन वीनस विलियम्स को 6367 अंको के साथ तीसरा स्थान मिला है।
महिला टेनिस संघ द्वारा 5 अक्टूबर को जारी की गई ताजा रैंकिंग में खिलाड़ियों की रैंकिंग इस प्रकार है..
1. दिनारा सफीन, रूस, 8250 अंक
2. सेरेना विलियम्स, अमेरिका, 7806अंक
3. वीनस विलियम्स, अमेरिका, 6367अंक
4. एलेना देमेंतीएवा, रूस, 6015अंक
5. कैरोलाइन वोजनिएसिकी, डेनमार्क 5710अंक
6. स्वेतलाना कुजनेत्सकोवा, रूस, 5201अंक
7. वेरा जेवोनारिवा, रूस, 5160अंक
8. जेलेना जैंकोविक, सर्बिया, 4820अंक
9. विक्टोरिया अजारेंका, बेलारूस, 4512अंक
10. फ्लेविया पेनेटा, इटली, 3490अंक
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।