जीत के साथ फ़ेडरर फ़ाइनल में
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में पहुँच गए हैं. मेलबर्न में हुए एकतरफ़ा सेमी फ़ाइनल में उन्होंने फ़्रांस के जो विल्फ़्रेड सोंगा को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 और 6-2 से मात दी. मैच सिर्फ़ 88 मिनट चला.
फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला ब्रिटेन के एंडी मरे से होगा. फ़ेडरर अब अपने चौथे ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब के लिए कोर्ट पर उतरेंगे. पहले सेट से ही फ़ेडरर का धारदार खेल देखने लायक था. उन्होंने इस मैच में सोंगा को कोई भी मौक़ा नहीं मिला.
शानदार खेल
इसका अंदाज़ा इससे भी होता है कि सोंगा को उनके ख़िलाफ़ एक भी ब्रेक प्वाइंट नहीं मिला. पहला सेट 6-2 और दूसरा सेट 6-3 से जीतने के बाद भी फ़ेडरर के धारदार खेल में कोई कमी नहीं आई और एक समय वे 4-1 से आगे थे. तीसरा सेट 6-2 से जीतने के साथ ही उन्होंने फ़ाइनल में जगह बना ली.
सोंगा ने क्वार्टर फ़ाइनल में नोवाक जोकोविच को मात दी थी. इससे लगा था कि ये मैच मुक़ाबले वाला होगा. लेकिन ये एकतरफ़ा रहा. रोजर फ़ेडरर आख़िरी 19 ग्रैंड स्लैम मुक़ाबले में से 18 के फ़ाइनल में पहुँचे हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
