Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ़ेडरर फिर यूएस ओपन के फ़ाइनल में

यूएस ओपन में पिछली बार के चैंपियन स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर एक बार फिर फ़ाइनल में पहुँच गए हैं. फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो से होगा.

फ़ेडरर ने सीधे सेटों में नोवाक जोकोविच को 7-6 (7-3), 7-5, 7-3 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया.

दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी फ़ेडरर ने पैरों के बीच से एक दिलचस्प 'हॉटडॉग' शॉट लगाकर मैच पाइंट जीता, जिसे बाद में उन्होंने अपने करियर का सबसे अच्छा शॉट बताया.

इससे पहले जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने पहले सेमीफ़ानल में राफ़ायल नडाल को 6-2, 6-2, 6-2 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया.

यह छठवीं बार है जब फ़ेडरर ने जोकोविच को न्यूयॉर्क में परास्त किया है और यह छठवीं बार ही होगा जब फ़ेडरर लगातार यूएस ओपन चैंपियन हो सकते हैं.

बारिश के कारण देर से शुरु हुए सेमीफ़ाइनल में सर्बिया के जोकोविच ने फ़ेडरर को अच्छी चुनौती दी लेकिन बाद में फ़ेडरर उबरने में सफल रहे.

अपने 'हॉटडॉग' शॉट के बारे में बाद में उन्होंने कहा, "मैं इस शॉट का अभ्यास तो ख़ूब करता रहा हूँ लेकिन वह काम आता नहीं था. इसलिए मुझे लगता है कि यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा शॉट था."

और इस शॉट पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर जोकोविच ने कहा, "वह शॉट...आपने दर्शकों की प्रतिक्रिया देखी होगी. आप क्या कह सकते हैं? कह सकते हैं, बहुत अच्छा, बहुत बढ़िया, लेकिन आप कर क्या सकते हैं?"

सोमवार को फ़ेडरर लगातार छठीं बार यूएस ओपन टाइटल के लिए खेलेंगे. अगर वे जीत जाते हैं तो अमरीका बिल टिल्डन का 1920 का रिकॉर्ड टूट जाएगा.

और जीत की सूरत में वे 16 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने का अपना रिकॉर्ड बना लेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+