फ़ेडरर जीत गए फ्रेंच ओपन
फ़ेडरर ने तीन साल लगातार फ्रेंच ओपन के फ़ाइनल में हारने के बाद आखिरकार यह ख़िताब अपने नाम कर लिया.
इस ख़िताब के साथ ही फ़ेडरर ने पीट सैम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लैम ख़िताबों की बराबरी भी कर ली. इसके साथ ही दूसरी वरीयता प्राप्त फ़ेडरर चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले विश्व के छठे खिलाड़ी हो गए हैं.
फ़ेडरर ने फ़ाइनल में सोडरलिंग को 6-1, 7-6 , 6-4 से हराया. ये वही सोडरलिंग हैं जिन्होंने लगातार तीन बार फ्रेंच ओपन जीतने वाले पहली वरीयता प्राप्त रफाएल नडाल को हराया था.
फ़ेडरर को जीत के बाद फ्रेंच ओपन ट्राफ़ी आंद्रेई अगासी ने प्रदान की. अपनी जीत के बाद फ़ेडरर ने सोडरलिंग को भी बधाई दी. उन्होंने कहा, '' अगासी ने चारों ग्रैंड स्लैम जीते हैं. मैं अब समझ सकता हूं कि उन्हें कैसा लगता होगा. सोडरलिंग अच्छे खिलाड़ी हैं और मैं चाहूंगा कि वो आगे भी अच्छा खेलते रहें. ''
अपनी हार के बाद सोडरलिंग ने कहा कि वो रोजर फ़ेडरर को इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी मानते हैं और मैच में उन्होंने फ़ेडरर से बहुत कुछ सीखा है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
