फंड इकट्ठा करने के लिए बिना कपड़े मैदान में उतरी महिला टीम
लंदन। चैरिटी के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए ऑक्सफोर्ड की टीम ने ऐसा कदम उठाया है जिसको लेकर टीम चर्चा का विषय बन गयी है। ऑक्सफोर्ड की महिला टीम ने फंड के लिए न्यूड फोटो शूट कराया है।
अगले माह 10 दिसंबर को होने वाले रग्बी मैच में कैंब्रिज की टीम से टक्कर लेने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की महिला टीम की खिलाड़ियों ने कैलेंडर के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है।
— Oxford Women's Rugby (@OURFCWomen) November 22, 2015 इस फोटो शूट में इस बात का विशेष खयाल रखा गया है कि सभी फोटोज़ में रग्बी के खेल की ही पोजीशन हो। महिला खिलाड़ियों ने इस फोटो शूट में सिर्फ जूते और शॉक्स पहन रखे हैं। टीम की कैप्टन कैर्ली ब्लिज का कहना है कि यह काफी मुश्किल था, लेकिन यह अनुभव काफी मजेदार रहा है। इस कैलेंडर के लिए 13 फोटो शूट की गयी हैं।
कैलेंडर के लिए 13 फोटो शूट
आपको बता दें कि इस कैलेंड की बिक्री से जो पैसा इकट्ठा होगा वह बीट नाम की एक संस्था को जाएएगा जोकि बच्चों में खाने-पीने की कमी से हुई बीमारियों के खिलाफ काम करती है। कैलेंडर अगले वर्ष जारी किया जाएगा जिसकी कीमत आम लोगों के लिए 1200 रुपए जबकि ब्रिटिश नागरिकों के लिए 1000 रुपए यानि 10 पाउंड रखी गयी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
