फ़ेडरर पहुंचे क्वार्टर फ़ाइनल में

By Staff

विम्बलडन की टेनिस प्रतियोगिता में रॉजर फ़ेडरर ऑस्ट्रिया के युरगन मेलज़र को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश कर गए हैं.

फ़ेडरर को 16 वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने में मात्र एक घंटा और 25 मिनट का समय लगा.

उन्होने युरगन को 6-3, 6-2 और 6-3 से सीधे सेटों से मात दी.

अब फ़ेडरर का ये 25 वां ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फ़ाइनल होगा.

फ़ेडरर ने कहा, "मैच की शुरुआत बहुत महत्वपूर्ण थी. मुझे शुरु में ही ब्रेक मिल गया. उसने भी पलट वार किया लेकिन मैं अपनी लय में चलता चला गया".

"मेरे ख़्याल से मैं अच्छे फ़ॉर्म में हूं लेकिन मेरे विपक्षी और मुश्किल होते चले जाएंगे".

रॉजर फ़ेडरर ने कहा, "मैं जानता हूं कि विम्बलडन में कैसे मैच जीतना है लेकिन अभी कई बड़े खिलाड़ी बाक़ी हैं इसलिए इस प्रतियोगिता को जीतना आसान नहीं है. मैं अपने आपको पूरा मौक़ा दूंगा और देखते हैं आगे क्या होता है".

हालांकि वर्ष 2010 कुछ निराशाजनक रहा है और जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन में एंडी मरे को परास्त करने के बाद से वो कोई भी टूरनमेंट नहीं जीत पाए हैं.

लेकिन क्योंकि विश्व नम्बर एक खिलाड़ी रफ़ाएल नाडाल घुटने की चोट से जूझ रहे हैं इसलिए फ़ेडरर को विश्वास है कि वो इस बार भी विम्बलडन का ख़िताब जीतकर पीट सैम्प्रेस की बराबरी कर पाएंगे.

फ़ेडरर मेज़लर पर भारी पड़े

लंदन में बढ़ते तापमान के बावजूद रॉजर फ़ेडरर को विम्बलडन के सेंटर कोर्ट पर अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा और उन्होने अपने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए मेलज़र को आसानी से किनारे कर दिया.

फ़ेडरर के खेल की शुरुआत तो कमज़ोर रही लेकिन उन्होने जल्दी ही नियंत्रण पा लिया.

दूसरी तरफ़ युरगन मेलज़र के खेल में भी कुछ हिचकिचाहट दिखाई दी और फ़ेडरर ने उसका फ़ायदा उठाया.

मेज़लर का विम्बलडन में खेलने का यह पहला अवसर था और वो अपने सर्व को बनाए रखने में भारी दबाव महसूस कर रहे थे. जिसकी वजह से दूसरे सेट में उनका खेल कमज़ोर पड़ गया.

फ़ेडरर ने मेज़लर की कमज़ोरी का फ़ायदा उठाते हुए आसानी से मैच जीत लिया.

Story first published: Monday, June 28, 2010, 21:11 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+