Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंबलडन फ़ाइनल फ़ेडरर-रॉडिक के बीच

रविवार को विंबलडन में पुरुषों का फ़ाइनल मुकाबला रॉजर फ़ेडरर और एंडी रॉडिक के बीच खेल जाएगा. एंडी मरे विंबलडन से बाहर हो गए. रॉजर फ़ेडरर ने सेमीफ़ाइनल में टॉमी हास को सीधे सेटों में 7-6 (7-3) 7-5, 6-3 से हराया.

अगर फ़ेडरर जीतते हैं तो ये उनका छठा विंबलडन ख़िताब होगा. साथ ही वे 14 ग्रैंड स्लैम जीतने के पीट सैंप्रास के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे.इस बार की प्रतियोगिता में फ़ेडरर ने केवल एक सेट गंवाया है. पिछली बार के फ़ाइनल में फ़ेडरर नंबर एक खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल से हार गए थे.

एंडी मरे बाहर

वहीं दूसरे सेमीफ़ाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे को हार का मुँह देखना पड़ा. ब्रिटेन के लोगों को एंडी मरे से ख़ासी उम्मीदें थी कि वे उन्हें विंबलडन ख़िताब दिलवाएँगे. लेकिन एक कड़े मुकाबले में एंडी मरे 6-4, 4-6, 7-6 (9-7), 7-6 (7-5) से एंडी रॉडिक से हार गए.

पहला सेट तो एंडी मरे आसानी से जीत गए लेकिन निर्णायक मोड़ तीसरे सेट में आया. तीसरा सेट काफ़ी तनावपूर्ण रहा और एंडी मरे टाई ब्रेक में हार गए.एंडी रॉडिक ने अपने करियर के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक का मुज़ाहिरा किया. मैच तीन घंटे और सात मिनट तक चला.

एंडी मरे पहली बार विंबलडन के सेमीफ़ाइनल में पहुँचे थे. शनिवार को महिलाओं का फ़ाइनल खेला जाएगा. विलियम्स बहनें- सरीन और वीनस विंबलडन ख़िताब के लिए आपस में भिड़ेंगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+