Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ़ेडरर ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी को हराया

एटीपी वर्ल्ड टूर ख़िताब में रोजर फ़ेडरर ने राफ़ेल नडाल को शिकस्त दी. वरीयता क्रम में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रॉजर फ़ेडरर ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी राफ़ेल नडाल को हराकर एटीपी वर्ल्ड टूर ख़िताब पर कब्ज़ा कर लिया है.

लंदन में खेले गए फ़ाइनल मुकाबले में फ़ेडरर ने नडाल को दो एक से पराजित किया. फ़ेडरर ने ये प्रतियोगिता पांचवीं बार जीती है. नडाल उम्मीद कर रहे थे कि ये एकमात्र टूर्नामेंट जो उन्होंने अबतक नहीं जीता है, कम से कम इस बार उनकी झोली में आ जाए. लेकिन शनिवार को तीन घंटे तक एंडी मरे के ख़िलाफ़ खेले गए सेमी फ़ाइनल में वो अपनी ताक़त का दम नहीं दिखा पा रहे थे.

इस टूर्नामेंट के आख़िरी दौर में भी फ़ेडरर उनपर बीस साबित हुए. इस खेल के लिए फ़ेडरर को पुरस्कार के रुप में 10 लाख डॉलर का चेक मिला है. फ़ेडरर ने कहा, ''मुझे यहाँ खेलने में बहुत मज़ा आया. एक बार फिर बहुत अच्छा माहौल था. नडाल के लिए ये साल बहुत ही बेहतरीन रहा है. ये एक ऐसा साल रहा है जिसकी कामना हर खिलाड़ी करता है.''

उधर नडाल ने माना कि फ़ेडरर ने उनसे बेहतर गेम खेला. नडाल ने कहा, ''मैं रॉजर को बधाई देना चाहता हूँ. उसने पूरे हफ़्ते बेहतरीन खेल खेला. मेरे लिए भी ये साल बहुत अच्छा रहा. यह शायद मेरे करियर का सबसे संजीदा साल था.''

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+