वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में बास्केटबॉल खिलाड़ी कोब ब्रायंट, मुक्केबाज मैनी पैक्यिानो और बार्सिलोना के फुटबाल खिलाड़ी आंद्रेस एनिस्टा तथा लियोनेल मेसी शामिल थे।
नडाल ने पिछले वर्ष अमेरिकी ओपन, फ्रेंच ओपन और विम्बल्डन का खिताब अपने नाम किया था।
अमेरिका की एल्पाइन स्की रेसर लिंड्से वोन को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी की दौड़ में ऊंची कूद की ब्लांका व्लासकी, सेरेना विलियम्स और हाल ही में आस्ट्रेलियन ओपन एकल महिला खिताब जीतने वाली बेल्जियम की टेनिस खिलाड़ी किम क्लिस्टर्स के नाम शामिल थे।
पिछले वर्ष फुटबाल विश्व कप चैम्पियन स्पेन की टीम को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।