फ्रेंच ओपन से बाहर हुए रोजर फेडरर
अगर फ़ेडरर ये रोमांचक मैच जीत जाते तो वे अपना लगातार चौबीसवां ग्रैंड स्लैम खेलते. फ़ेडरर की हार से ये भी संभावना बढ़ गई है कि वे विश्व नंबर वन का ख़िताब अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी रफ़ायेल नडाल को गंवा बैठें. अगर नडाल फ़्रैंच ओपन जीत जाते हैं तो वे पुरुषों की एकल रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंच जाएंगे.
रॉबिन सो़डर्लिंग की जीत ने एक बार फिर दिखा दिया है कि गत वर्ष इसी टूर्नामेंट में रफ़ायेल नडाल को हराना कोई अपवाद नहीं था. वे पिछले साल फ़ाइनल में रोजर फ़ेडरर से ही हारे थे. पिछले साल नडाल और इस साल फ़ेडरर के ख़िलाफ़ हासिल की गई जीत पर सोडर्लिंग ने मैच के बाद कहा, “ दोनों ही मैच में जीतना बड़ी बात थी. मुझे ख़ुशी है कि मैंने दो दिग्गजों को हराया है."
इस मैच से पहले सोडर्लिंग और फ़ेडरर बारह बार एक दूसरे के सामने आए थे और हर बार जीत फ़ेडरर की ही हुई थी. मंगलवार को भी फ़ेडरर ने मैच के शुरुआत धमाके के साथ की और पहला सेट छह-तीन से जीत लिया, लेकिन उसके रॉबिन सोडर्लिंग ने ज़ोरदार वापसी की और अगले तीनों सेट जीतकर फ़ेडरर को दोबारा मैच में लौटने का मौक़ा नहीं दिया. मैच के बाद फ़ेडरर ने कहा कि वो हार से एक हद तक दुखी तो हैं लेकिन वो अच्छा खेलते हुए हारे हैं इसलिए इस हार का सामना करना थोड़ा आसान है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
