Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ़ेडरर की ऐतिहासिक जीत

विंबलडन में पुरुषों के फ़ाइनल में रॉजर फ़ेडरर ने एंडी रॉडिक को हराकर इतिहास रचा है.

फ़ेडरर ने छठी बार विंबलडन मुक़ाबला जीता है.

इस तरह वो सर्वाधिक 15 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं.

उन्होंने रॉडिक को हराकर अपना 15वां ग्रैंड स्लेम जीता जोकि एक रिकॉर्ड है.

पीट सैम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लेम को जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश में फेडरर मंजिल के नजदीक पहुंचकर कई बार लड़खड़ाए.

आख़िरकार लगभग चार घंटे चला ये मैच उन्होंने 5-7, 7-6, 7-6, 3-6, 16-14 से जीत लिया.

रॉडिक और फ़ेडरर का एक-दूसरे से अब तक 21 बार मुक़ाबला हुआ है जिसमें फ़ेडरर ने 19 मैच जीते और रॉडिक को केवल दो बार जीत हासिल हुई है.

इसके पहले फ़ेडरर उन्हें 2004 और 2005 के विंबलडन में और 2006 के अमेरिकी ओपन के फ़ाइनल में हरा चुके हैं.

फ़ेडरर विंबलडन के फाइनल में लगातार सातवीं बार और कुल मिलाकर 20वीं बार किसी ग्रैंड स्लेम के खिताबी राउंड में पहुंचे थे.

इसके पहले रॉजर फ़ेडरर ने टॉमी हास को सीधे सेटों में 7-6 (7-3) 7-5, 6-3 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई थी.

ग़ौरतलब है कि एक समय ये माना जाने लगा था कि फ़ेडरर का दौर खत्म हो गया है लेकिन इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और शानदार वापसी की.

पिछली बार के फ़ाइनल में फ़ेडरर नंबर एक खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल से हार गए थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+