फ़ेडरर जीते, सेमीफ़ाइनल के मुक़ाबले तय
फ़ेडरर ने मोन्फ़िल्स को सीधे सेटों में 7-6, 6-2, 6-4 से हराकर लगातार 20वें ग्रैंड स्लैम सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई.
सेमीफ़ाइनल में उनका मुक़ाबला पाँचवीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के हुआन मार्टिन डेल पोत्रो से होगा.
पहले सेट में सेट प्वाइंट बचाने के बाद फ़ेडरर ने टाइ ब्रेकर में जीत हासिल की और उसके बाद अगले दोनों सेट आसानी से जीत लिए.
फ़ेडरर ने जीत के बाद कहा, "इस मैच से पहले, कल और परसों मैं बहुत घबराया हुआ था."
फ़ेडरर अगर ये ख़िताब जीतने में क़ामयाब हो जाते हैं तो वह 14 ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीतने के पीट संप्रास के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.
फ़ेडरर का मुक़ाबला अब डेल पोत्रो से होगा जिन्होंने 16वीं वरीयता प्राप्त टॉमी रॉब्रेडो को क्वार्टर फ़ाइनल में 6-3, 6-4, 6-2 से हराया.
फ़ेडरर को पिछले तीन बार से फ़ाइनल में हरा रहे नडाल इस बार बाहर हो चुके हैं
फ़ेडरर आज तक सिर्फ़ फ़्रेंच ओपन ही नहीं जीते हैं और ये ग्रैंड स्लैम जीतकर सारे ग्रैंड स्लैम में जीत हासिल करने का उनके पास ये अच्छा मौक़ा है.
फ़ेडरर को पिछले लगातार तीन वर्षों से फ़ाइनल में रफ़ाएल नडाल ने हराया था मगर इस बार नडाल को स्वीडन के रॉबिन सॉडरलिंग ने चौथे दौर में ही बाहर कर दिया.
इसी तरह फ़ेडरर के अन्य प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी तीसरी वरीयता प्राप्त ऐंडी मरे और चौथी वरीयता प्राप्त नोवाक योकोविच भी अब तक बाहर हो चुके हैं.
अन्य मुक़ाबले
दूसरे सेमीफ़ाइनल में सॉडरलिंग चिली के फ़र्नान्डो गोंज़ालेज़ से भिड़ेंगे.
वहीं महिलाओं के सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले भी तय हो चुके हैं.
महिलाओं के क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबलों में सातवीं वरीयता प्राप्त स्वेतलाना कुज़नेत्सोवा ने सरीना विलियम्स को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई.
कुज़नेत्सोवा ने सरीना पर 7-6, 5-7, 7-5 से जीत हासिल की.
उनका मुक़ाबला सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर से होगा.
स्टोसुर ने क्वार्टर फ़ाइनल में सोराना क्रिस्टी को 6-1, 6-3 से हराया.
दूसरे सेमीफ़ाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त दिनारा सफ़ीना का मुक़ाबला स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा से होगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
