अभ्यास मैच : अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया पाकिस्तान (लीड-1)
मोहम्मद हफीज (21) और अहमद शहजाद (नाबाद 46) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवरों में 42 रन जोड़े लेकिन उसके बाद पाकिस्तान ने अपने तीन विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए।
पाकिस्तान ने 21 ओवरों की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। शहजाद ने 65 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए हैं जबकि मिस्बाह-उल-हक 15 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
पाकिस्तान ने 42 के कुल योग पर हफीज का विकेट गंवाया। इसके बाद 47 के कुल योग पर कामरान अकमल (1) और 58 के कुल योग पर यूनिस खान (5) पेवेलियन लौटे।
पाकिस्तान की टीम पहले अभ्यास मैच खेल रही है जबकि बांग्लादेश की टीम अपना पहला अभ्यास मैच जीत चुकी है। उसने 12 फरवरी को चटगांव में कनाडा को नौ विकेट से पराजित किया था।
1992 में खिताबी जीत हासिल करने वाली पाकिस्तानी टीम की कमान शाहिद अफरीदी के हाथों में है जबकि बांग्लादेश की कप्तानी शाकिब अल हसन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications