ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस : रॉडिक और स्टोसुर की विजयी शुरुआत (लीड-1)
रॉडिक ने सोमवार को खेले गए पुरुषों के एकल मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी मैरिकों मातोसेविक को 6-3, 6-2 से हराया।
28 वर्षीय रॉडिक ने 2010 में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया था। इस बार भी स्टेपानेक इस टुर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं।
एक अन्य मुकाबले में जर्मनी के सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फ्लोरियन मायेर ने वाइल्ड कार्ड धारक बेरनार्ड टोमिच को 6-2, 6-2 से हराया।
कोलम्बिाया के सैटियागो गिराल्डो ने फ्रांस के खिलाड़ी गिलीज सिमोन को 6-2, 6-3 से पराजित किया।
दूसरी ओर, महिला वर्ग में विश्व की छठीं वरीयता प्राप्त स्टोसुर ने पहले दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य की क्वालीफायर खिलाड़ी लूसी हरादेका को 7-6, 6-1 से हराया। पहले सेट में स्टोसुर को काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेल दिखाया।
सोमवार को खेले गए पहले दौर के अन्य मुकाबलों में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश करने वाली सोफी फग्र्युसन ने इजराइल की दूसरी वरीयता प्राप्त सहर पीर को 6-4, 6-2 से पराजित किया वहीं रूस की नादिया पेत्रोवा ने चेक गणराजय की पेत्रा क्वेतेवा को 7-6, 6-3 से शिकस्त दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications