Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूएस ओपन: सेमीफाइनल में फ़ेडरर

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और शीर्ष वरीयता प्राप्त स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर ने यूएस ओपन टेनिस के सेमी फ़ाइनल में जगह बना ली है. क्वार्टर फ़ाइनल में उन्होंने स्वीडन के रॉबिन सोडरलिंग को चार सेटों के मैच में 6-0,6-3, 6-7 और 7-6 से मात दी.

अब सेमी फ़ाइनल में फ़ेडरर का मुक़ाबला चौथी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच से होगा. एक अन्य क्वार्टर फ़ाइनल में जोकोविच ने स्पेन के फ़र्नांडो वरडास्को को 7-6, 1-6, 7-5 और 6-2 से हराया.

फ़ेडरर और सोडरलिंग के मैच में शुरू से ही फ़ेडरर की पकड़ मज़बूत थी. इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि फ़ेडरर ने आक्रामक खेल से शुरुआत की.

शानदार खेल इसका सबूत था- पहले सेट में उनका बेहतरीन खेल. पहले सेट में उन्होंने सोडरलिंग को कोई मौक़ा नहीं दिया और 6-0 से जीत हासिल की.

दूसरे सेट में सोडरलिंग थोड़ा संभले ज़रूर लेकिन इतना नहीं कि वे फ़ेडरर से सेट जीत पाएँ. दूसरे सेट में फ़ेडरर ने 6-3 से जीत हासिल की.

लगा अब फ़ेडरर की जीत औपचारिकता मात्र है. लेकिन सोडरलिंग इतनी आसानी से कैसे हार मान लेते. उन्होंने चौथे सेट में अपना दम दिखाया और सेट टाई ब्रेकर तक गया.

टाई ब्रेकर में ज़बरदस्त मुक़ाबले के बाद सोडरलिंग तीसरा सेट जीतने में सफल रहे. चौथे सेट में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच वही टक्कर देखने को मिली. ये सेट भी टाई ब्रेकर तक गया. लेकिन इस बार जीते फ़ेडरर और सेमी फ़ाइनल में जगह भी बना ली.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+