स्पेनिश लीग : बार्सिलोना की रिकॉर्ड 16वीं जीत
मेड्रिड, 6 फरवरी (आईएएनएस)। स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनल मेसी की हैट्रिक गोल की बदौलत बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग के एक मुकाबले में एटलेटिको मेड्रिड को हराकर लगातार 16वीं जीत दर्ज कराई है।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक, बार्सिलोना ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में एटलेटिको मेड्रिड को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बार्सिलोना ने 16 जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड कायम किया।
हाल ही में फुटबाल की सर्वोच्च संस्था (फीफा)द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के खिताब से नवाजे गए मेसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मेसी के अब 24 गोल हो गए हैं, जो रियल मेड्रिड के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से दो गोल अधिक हैं।
सर्वाधिक गोल कर शीर्ष स्थान हासिल करने वाले मेसी ने कहा, "मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि हमने वर्ष 1961 में रियल मेड्रिड के नेत़ृत्व में एल्फ्रेडो डी स्टेफानो टीम द्वारा स्थापित किया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications