पर्थ एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया (लीड-3)
वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 280 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 44 ओवरों में 222 रन ही बना सकी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया की ओर से वोग्स ने 72 गेंदों पर चार चौके लगाए जबकि हरफनमौला डेविड हसी ने 60 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली।
आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज टिम पेन पांच रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए।
कैलम फग्र्यूसन 23 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को कैच देकर चलते बने।
हैडिन 58 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। लेकिन हैडिन को माइकल यार्डी की गेंद पर स्टीवन फिन ने कैच कर लिया।
कार्यवाहक कप्तान कैमरुन व्हाइट, 24 के निजी योग पर यार्डी की गेंद पर उन्हीं को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए।
इसके बाद वोग्स ने पारी को सम्भालने की कोशिश की और उन्होंने हसी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। वोग्स को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जबकि सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन को मैन ऑफ सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
मिशेल जॉनसन 25 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रन बनाए। जॉनसन को एंडरसन ने प्रायर के हाथों कैच करवाया। जॉनसन ने वोग्स के साथ मिलकर छठें विकेट के लिए 45 रन जोड़े।
जॉन हेस्टिंग्स ने चार गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाए। उन्हें एंडरसन ने ल्यूक राइट के हाथों कैच करवाया, जबकि जेसन क्रेजा छह रन बनाकर नाबाद लौटे। वोग्स ने 68 गेंदों पर चार चौके लगाए और वह अंत तक आउट नहीं हुए।
इंग्लैंड की ओर से एंडरसन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि प्लंकेट और यार्डी के खाते में दो-दो विकेट गए ।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की भी शुरुआत खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज स्ट्रॉस और स्टीव डेविस पांच रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट चुके थे।
स्ट्रॉस को बिना खाता खोले तेज गेंदबाज शॉन टेट ने बोल्ड किया वहीं डेविस भी बिना कोई रन बनाए डगलस बोलिंगर की गेंद पर हैडिन को कैच थमाकर चलते बने।
मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला में दो शतक लगाने वाले जोनाथन ट्रॉट 14 रन के निजी योग पर जॉनसन की गेंद पर हसी के हाथों लपके गए।
केविन पीटरसन ने पारी को सम्भालने की काशिश की लेकिन वह भी 26 रन के निजी योग पर जॉनसन की गेंद पर क्रेजा को कैच थमाकर चलते बने। पीटरसन ने 31 गेंदों पर तीन चौके लगाए। ट्रॉट और पीटरसन ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े।
इयान बेल आठ रन के निजी योग पर जॉनसन की गेंद पर टेट को कैच थमा बैठे। मैट प्रायर ने 51 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 39 रन बनाए। प्रायर को करियर का पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे स्पिन गेंदबाज जेसन क्रेजा ने हसी के हाथों लपकवाया।
माइकल यार्डी 60 रन बनाकर नाबाद लौटे। यार्डी ने 76 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। प्रायर ने यार्डी के साथ मिलकर छठें विकेट के लिए 55 रन जोड़े।
ल्यूक राइट ने 19 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए। राइट को क्रेजा ने बोलिंगर के हाथों कैच करवाया। प्लंकेट ने 32 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। प्लंकेट को टेट ने हैडिन के हाथों लपकवाया।
स्टिवन फिन बिना खाता खोले टेट का शिकार हुए जबकि एंडरसन चार रन के निजी योग पर हेस्टिंग्स को कैच थमाकर चलते बने।
आस्ट्रेलिया की ओर से टेट और जॉनसन ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट चटकाए हैं जबकि क्रेजा के खाते में दो विकेट आया तथा बोलिंगर और हेस्टिंग्स ने एक-एक विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications