डर्बीशायर की ओर से खेलेंगे गुपटिल
गुपटिल डर्बीशायर से करार करने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं। हाल ही में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा भी इससे जुड़े हैं। गुपटिल और ख्वाजा एक साथ फ्रेंड्स प्रोविडेंट ट्वेंटी-20 घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे।
डर्बीशायर के काउंटी प्रमुख जॉन मौरिस ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि काउंटी क्रिकेट से गुपटिल को काफी फायदा होगा।"
गुपटिल 19 फरवरी से भारतीय उपमहाद्वीप में आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड टीम के सदस्य हैं। उन्होंने अब तक 15 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 34.96 की औसत से 944 रन बनाए हैं।
इसके अलावा 39 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में गुपटिल ने 33.55 की औसत से 1141 रन बनाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, January 25, 2011, 15:00 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications