Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

होबार्ट एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया (लीड-3)

आस्ट्रेलिया द्वारा जीत के लिए रखे गए 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 45 ओवरों में 184 रन बनाकर आउट हो गई।

आस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवरों में 230 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और ब्रैड हैडिन ने की।

आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वॉटसन पांच रन के निजी योग पर अजमल शहजाद की गेंद पर बोल्ड होकर चलते बने। इसके बाद हैडिन को भी पांच रन के निजी योग पर शहजाद ने ही अपना शिकार बनाया।

कप्तान माइकल क्लार्क 23 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर टिम ब्रेसनन की गेंद पर बेल को कैच थमा बैठे।

डेविड हसी को आठ रन के निजी योग पर क्रिस ट्रेमलेट ने स्ट्रॉस के हाथों लपकवाया। इसके बाद व्हाइट ने पारी सम्भालने की कोशिश की। व्हाइट ने 76 गेंदों पर तीन चौके लगाए। व्हाइट ने मार्श के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की।

डगलस बोलिंगर ने 30 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए। उन्होंने मार्श के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े। मार्श ने 114 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए। मार्श को उनकी शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।

स्टीव स्मिथ और ब्रेट ली बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे जबकि नाथन हौरित्ज ने दो रन बनाए। शॉन टेट बिना खाता खोले नाबाद लौटे।

इंग्लैंड की ओर से शहजाद और ट्रेमलेट ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि ब्रेसनन और माइकल यार्डी ने दो-दो विकेट चटकाए।

इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत मैट प्रायर और कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने की। प्रायर बिना खाता खोले ब्रेट ली की गेंद पर वॉटसन को कैच थमाकर चलते बने।

इसके बाद स्ट्रॉस भी 19 रन के निजी योग पर बोलिंगर की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। केविन पीटरसन बिना खाता खोले बोलिंगर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

जोनाथन ट्रॉट 58 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 32 रन बनाकर स्मिथ की गेंद पर डेविड हसी को कैच थमाकर चलते बने।

इयान बेल 61 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 32 रन बनाकर ली की गेंद पर स्मिथ के हाथों लपके गए। बेल 96 के योग पर आउट हुए।

यार्डी 22, इयोन मोर्गन 21, ब्रेसनन 19 और जेम्स ट्रेडवेल ने 16 रन का योगदान दिया। इसके अलावा शहजाद ने दो रन बनाए जबकि क्रिस ट्रेमलेट एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंगर ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि ली ने दो विकेट चटकाए वहीं वॉटसन और स्मिथ के खाते में एक-एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+