फीफा विश्व कप में मेक्सिको-ब्राजील के बीच मैच ड्रा
फोर्टालेजा। फीफा विश्व कप के तहत मंगलवार को खेला गया ग्रुप-ए का मैच ब्राजील और मेक्सिको के बीच 0-0 से ड्रा रहा। इसका श्रेय मेक्सिको के गोलकीपर गिर्लेमो ओचोह मैच को जाता है, जिन्होंने कई शानदार आक्रमण रोके।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ओचोह को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
गोल करने का पहला बड़ा मौका ब्राजील को खेल के 25वें मिनट में हाथ लगा जब उनके चोटी के खिलाड़ी नेमार ने गोलपोस्ट की ओर गेंद मारा, लेकिन ओचोह ने हवा में उछलते हुए उस आक्रमण को नाकाम कर दिया।
पहले हाफ में ब्राजीलियाई खिलाड़ियों के आक्रमण का आलम यह था कि वे न केवल गेंद अपने पास ज्यादा समय तक रखने में कामयाब रहे बल्कि नौ आक्रमण भी किए, जिसमें छह लक्ष्य के बेहद करीब थे। वहीं मेक्सिको केवल चार आक्रमण करने में कामयाब रहा।
दूसरे हाफ में मेक्सिको ने तेवर बदला और पहले दस मिनट में लगातार चार आक्रमण किए। हालांकि इसके बावजूद ब्राजील ने पूरे मैच में ज्यादा अच्छे मौके बनाए।
खेल के 68वें मिनट में नेमार की और कोशिश को ओचोह ने नाकाम किया। इसके बाद फिर 86वें मिनट में नेमार के फ्री किक शॉट को ब्राजील के कप्तान थियागो सिल्वा ने अपने हेडर के जरिए गोल में बदलने की कोशिश की लेकिन ओचोह उसे भी रोकने में कामयाब रहे।
मैच के आखिरी कुछ मिनटों में गोल दागने का मौका मेक्सिको को मिला, लेकिन रॉल जिमेंज के शक्तिशाली शॉट को ब्राजील के गोलकीपर जुलियो सीजर ने रोक लिया।
इस ड्रा के साथ ही मेक्सिको ने ब्राजील के लगातार 10 मैचों में जीत के सिलसिले को भी रोक दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications