Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूसुफ़ पाकिस्तान के कप्तान

पाकिस्तान के न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए मोहम्मद यूसुफ़ को टीम का कप्तान चुना गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एजाज़ बट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व कप्तान युनिस खान कप्तानी नहीं करना चाहते थे.

अबू धाबी में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ एकदिवसीय शृंखला में हार के बाद युनिस खान ने कप्तानी से कुछ समय के लिए हटने की इच्छा जताई थी.

इसी कारण अब टेस्ट खेलने के लिए न्यूज़ीलैंड जा रही पाकिस्तानी टीम का कप्तान यूसुफ़ को बनाया गया है.

एएफ़पी समाचार एजेंसी ने युनिस के हवाले से कहा, '' मैंने गंभीर चिंतन के बाद यह फै़सला किया है. मैं अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हूं.मुझे आराम चाहिए और किसी व्यक्ति विशेष से मुझे कोई समस्या नहीं है. मैं अपने चाहने वालों से यही कहूंगा कि मैं अभी और खेलूंगा. मैं वापस आऊंगा. मेरे लिए मेरा देश मेरे परिवार और खुद से अधिक ज़रुरी है.''

बट का कहना था कि युनिस को थोड़ा समय देने में कोई आपत्ति नहीं है. उनका कहना था, '' हमने 2011 तक के लिए युनिस खान को कप्तान बनाया था अगर वो अच्छे फॉर्म में हों और प्रदर्शन अच्छा हो तो. अगर वो आराम करना चाहते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है. पाकिस्तान क्रिकेट में कोई भूचाल नहीं आया है. ''

पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ एकदिवसीय शृंखला में पहला मैच जीता लेकिन फिर दोनों मैच हार गई. इसके बाद युनिस खान की आलोचना हुई और मीडिया में रिपोर्टें छपी कि टीम के खिलाड़ियों को युनिस पर भरोसा नहीं रहा.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमी फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड के हाथों हारने के बाद भी युनिस खान की बड़ी आलोचना हुई थी और मैच फ़िक्सिंग के आरोप लगे थे.

पाकिस्तानी टीम गुरुवार और शुक्रवार को टी-20 मैच खेलेगी जिसके बाद रविवार को टीम न्यूज़ीलैंड रवाना हो जाएगी.

आईसीएल में शामिल होने के कारण पिछले दिनों पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से बाहर हुए मोहम्मद यूसुफ़ के लिए यह बड़ा मौका है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+