Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : दबाव में नहीं हैं मरे

मरे पर ब्रिटेन के लिए 75 वर्ष बाद कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का दबाव है। उनके देशवासी निश्चित तौर पर उनसे खिताबी जीत की उम्मीद कर रहे है और यही कारण है कि जानकार मानते हैं कि इस अपेक्षा के कारण मरे काफी दबाव में हैं।

मरे के हाथ से इससे पहले दो बार देश के लिए ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का मौका फिसल चुका है। सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को हराने वाले जोकोविक को हराकर वह 1936 के बाद पहली बार ब्रिटेन के लिए ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे।

वर्ष 1936 में फ्रेड पैरी ने विंबलडन खिताब जीता था लेकिन उसके बाद से किसी भी ब्रिटेनवासी को खिताबी जीत नहीं मिली है। टिम हेनमेन कई मौकों पर इसके लिए प्रयास करते नजर आए लेकिन वह सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए।

मरे ने सेमीफाइनल में स्पेन के डेविड फेरर के खिलाफ जिस स्तर का खेल दिखाया था, उसे देखते हुए उनकी जीत के आसार हैं लेकिन उनके सामने जोकोविक हैं जो न सिर्फ वरीयता क्रम में उनके दो पायदान आगे हैं बल्कि अनुभव में उनसे बीस हैं।

मरे ने वेबसाइट 'स्काई स्पोर्ट्स' से बातचीत के दौरान कहा, "सेमीफाइनल में मैंने अच्छा खेल दिखाया। मेरा यही प्रदर्शन फाइनल में भी जारी रहा तो जोकोविक को काफी परेशानी होगी। मैं खिताबी मुकाबले को लेकर किसी प्रकार के दबाव में नहीं हूं लेकिन देशवासियों की हसरत निश्चित तौर पर मेरे मन में है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 29, 2011, 14:00 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+